अलीगढ़, अप्रैल 28 -- खैर, संवाददाता। क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 24 अप्रैल की रात खैर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके घर के पास स्थित एक खंडहर मकान में नामजद युवक और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान चाची ने किशोरी के खंडहर में होने की जानकारी दी। परिजन किशोरी को बेहोशी की हालत में वहां से उठाकर घर लाए और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।25 अप्रैल को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई है। 26...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.