बरेली, जून 17 -- बहेडी/ देवरनियां। सोमवार शाम आई तेज आंधी से बिजली के खंभे गिर गए। जिससे 33 हजार केवी की लाइन गिरने से देवरनिया और आसपास के सौ गांवों में बिजली गुल हो गई। बिजली निगम कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद से 24 घंटे बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।नगर पंचायत देवरनियां और उससे जुड़े सवा सौ गांवों को बिजली की आपूर्ति 33/11 केवीए बिजलीघर की जाती है। इस सब-स्टेशन को 132 केवीए के दोहना बिजलीघर से 33 केवी की हाईटेंशन लाइन से इनपुट मिलता है। सोमवार शाम 4 बजे भोजीपुरा के चौपारा के पास आंधी आंधी से तीन से चार पोल टूट गए। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन मंगलवार को हाईटेंशन लाइन दुरुस्त हुई तो आपूर्ति सुचारु हो सकी।पूरी तकनीकी टीम और लाइनमैन के साथ जंगलों के बीच खंभों को दोबारा खड़ा करा और तारों को जोड़कर आपूर्ति सुच...