24 घंटे पूरे, 75 घंटे के अनवरत गीत पाठ का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास जारी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी काव्य कुंभ सीजन-4 के तहत आयोजित 75 घंटे के अनवरत गीत पाठ के विश्व रिकॉर्ड प्रयास के दूसरे दिन गोरखपुर के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं गीतकार नंदलाल त्रिपाठी के गीत पाठ के साथ 24 घंटे पूरे हुए। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए गीतकार लगातार अपनी रचनाओं का पाठ कर रहे हैं। द्वितीय दिवस महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गीतकारों ने गीत पाठ किया। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित गीतकारों के साथ नवांकुर रचनाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में 20 वर्ष की आयु से लेकर 80 वर्ष तक के गीतकारों की सक्रिय सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़ें- Roorki News: कविता कारवां में शाहिदा शेख का स्वागत कपिलश फाउंडेशन के वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.