गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। गाजियाबाद की वेव सिटी अब 24 घंटे डिजिटल निगरानी में रहेगी, जिससे यहां रहने वाल 30 हजार से अधिक लोगों को सीधे फायदा होगा। इस क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर भी नजर रखी जा सकेगी। यदि क्षेत्र में कोई घटना होती भी है, तो उसकी जानकारी पुलिस कमांड सेंटर मिल जाएगी। इस नई व्यवस्था के लिए रविवार को आत्याधनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शुरू किया गया है। यह गाजियाबाद की किसी योजना में पहली बार शुरू किया गया है। वेव सिटी के सीओओ सीजे सिंह ने बताया कि यह सेंटर निवासियों के लिए ''सिंगल-प्वाइंट इंटरफेस'' के रूप में काम करेगा, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। इस सेंटर में दो विशाल 23-फीट की एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। एक स्क्रीन सुरक्षा और दूसरी स्मार्ट सेवाओं के लिए समर्पित है। यह...