औरैया, जुलाई 13 -- जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए 24 घंटे के विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस ने विभिन्न थानों से कुल 23 वांछित और वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान में सभी थानों की पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को दबोचा। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा अपराधियों में कानून का भय कायम करना था। अभियान के दौरान अजीतमल थाना क्षेत्र से सबसे अधिक सात, कोतवाली औरैया, दिबियापुर और बिधूना से तीन-तीन, अछल्दा और सहार से दो-दो तथा सहायल, फफूंद और अयाना थाना क्षेत्र से एक-एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार पुलिस ने ब...