अररिया, फरवरी 19 -- पलासी, (ए.सं)। बीते 24 घंटे के दौरान प्रखंड के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलो में फरसाडांगी गांव का जासिक, रहीम, जनहित फुलसरा गांव के वसूला, गरहरा का सावन मंडल शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...