सिमडेगा, फरवरी 22 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। घाघमुंडा के राधाकृष्ण मंदिर में चल रहे 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और हरिनाम जाप का समापन रविवार को नगर भ्रमण, हवन और पूर्णाहूति देने के साथ हो गया। कीर्तन के समापन पर भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। हरे कृष्ण हरे राम की मधूर बोल से पूरा क्षेत्र दो दिनों से भक्तिमय बना रहा। अखंड हरि कीर्तन में अलग अलग धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे थे। दूर दूर से आयी कीर्तन मंडली ने अपने धुनों से ऐसा समां बांधा की उपस्थित हर श्रद्धालु झूमने पर मजवूर हो गया। कीर्तन मंडली की महिला सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति से सबको आकर्षित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज श्रीवास्तव, मनोज मिश्न, पवन सारंगी, प्रदीप सारंगी, रंजीत साहू, सतीश सारंगी, रतन साहू, सुरेश हजाम सहित अन्य सदस्यों की भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.