मधेपुरा, फरवरी 12 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। बाबा नगरी सिंहेश्वर में 15 फरवरी से शुरू हो रहे महाशिवरात्रि मेला की तैयारी अंतिम चरण में है। मेला और महोत्सव की तैयारी का जायजा लेने बुधवार की शाम डीएम अभिषेक रंजन सिंहेश्वर मंदिर परिसर पहुंचे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर सारी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर में फिसलन भरे टाइल्स पर कारपेट बिछाने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था और हर तरफ रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। भीड़ नियंत्रित करने के लिए माइकिंग कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर सिंहेश्वर मंदिर आकर्षक रूप से सजेगा। बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा रहेगी। डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.