पटना, अप्रैल 15 -- Bihar New Government: बिहार की सत्ता बदलते ही बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जोरदार तंज कसा है। रोहिणी ने एक सरकारी विज्ञापन का पोस्टर साझा करते हुए इसे 'घोर बेइज्जती' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि नई व्यवस्था में नीतीश कुमार को हाशिए पर धकेलने की शुरुआत हो चुकी है।"24 घंटे में पोस्टर-विज्ञापनों से गायब हुए चाचा जी" रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा कि अभी इस्तीफा दिए 24 घंटे भी नहीं हुए और नीतीश कुमार को पोस्टर और विज्ञापनों से गायब कर दिया गया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस्तीफे से पहले तक नीतीश कुमार के 'बिदकने' का डर था, इसल...