पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अगलगी पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में बुधवार को कसबा अगलगी के पीड़ितों को 24 घंटे के अंदर जिला प्रशासन आपदा द्वारा पीड़ित परिवारों को तत्काल आपदा अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया गया। अंचल कार्यालय कसबा के अंतर्गत नगर परिषद् कसबा क्षेत्र में हुई अगलगी की घटना के प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के अंदर 'आपदा अनुग्रह अनुदान' की राशि उपलब्ध कराने की त्वरित कार्रवाई की गयी। ​सात अप्रैल को नगर परिषद् कसबा के अंतर्गत दुर्गापुर (वार्ड नं. 05) में अचानक आग लगने की घटना घटी थी। ​घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी कसबा द्वारा त्वरित स्थल निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया गया। संवेदनशीलता के साथ उन सभी चिन्हि...