कटिहार, मार्च 22 -- सेमापुर। संवाद सूत्र शुक्रवार की शाम 7.30 बजे से लेकर शनिवार की रात सात बजे तक रह-रहकर हो रही बारिश-आंधी ने फसलों में तबाही मचा दी। 24 घंटे हुई बारिश-आंधी के कारण फसलों की हुई क्षति के साथ ही प्रखंडों के किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी है। सेमापुर के क्षेत्रों में आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सेमापुर के किसान मोहन कुमार यादव, मनीष राम ने बताया कि बारिश और तूफान ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्राणपुर प्रखंड के किसान विनय उरांव, जयप्रकाश टुडू,चुलबुल पांडे,ओम प्रकाश यादव, मोहन सिंह, अखिलेश परिहार सहित दर्जनों ने प्रशासन से शीघ्र फसल क्षति का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ताकि किसानो...