मुंगेर, मार्च 28 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भुना पंचायत अंतर्गत कलई गांव में रामनवमी के वसर पर शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड रामधुन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र झा एवं मुखिया अनिल तांती ने संयुक्त रूप से किया। अखंड रामधुन के आयोजन से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...