सहरसा, मार्च 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के चकला वार्ड संख्या 18 स्थित शिव मंदिर परिसर में आगामी 27 मार्च से 24 घंटे का अखंड रामधुन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। अनुष्ठान को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ से एक दिन पूर्व 26 मार्च को कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...