लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- जिले की 24 ग्राम पंचायतों में मुक्तिधामों के सौंदर्यीकरण और निर्माण का प्रस्ताव तैयार हुआ है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता की पहल पर जिला अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है। विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जनसंपर्क अधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि जनता के अनुरोध पर एमएलसी अनूप गुप्ता विकास खण्ड बिजुआ के ग्राम पड़रिया तुला, गोंधिया,रुद्रापुर सहित जनपद की कुल 24 ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण कराने के लिए प्रस्ताव जिला अधिकारी को प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जल्द ही इन ग्रामों में मुक्तिधाम बनाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल इस योजना से ...