बलरामपुर, फरवरी 26 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले 0की 24 ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत सहायक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में यह नियुक्तियां की जानी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 6 मार्च से 16 मार्च तक अपना आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। ग्राम पंचायत सहायकों की भर्ती सदर ब्लॉक की कलवारी, खगईजोत, भीखमपुर, धर्मपुर, गुलरिहा पुरैना व फत्तेपुर, गैंडास बुजुर्ग की बौडिहार, तुलसीपुर की महदेईया, हरैयासतघरवा की भटपुरवा व शंकरपुर, रेहराबाजार की बैरियासुर्जनपुर व विशुनपुर खरहना, उतरौला की महमूदाबाद ग्रिन्ट, बड़हरा भिटौरा, सकडरिया व बदलपुर चौखड़िया पचपेड़वा की सुगानगर डुमरी व विजयनगर, गैसड़ी की हरनह...