जामताड़ा, मार्च 13 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी समेत कुल 24 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बच्चों को ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर तथा डीपीटी बूस्टर सहित अन्य टीके लगाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम द्वारा विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं मुरलीपहाड़ी,कोरीडीह-टू, सब्जकनाली, लालचंदडीह, बुधूडीह, घांटी-शिमला, कोरीडीह-वन, भैयाडीह, बोरवा, दक्षिणबहाल सहित अन्य गांवों में शिविर आयोजित कर लाभुकों को टीकाकरण के फायदे बताए गए। मौके पर सफीदा खातून, नीलम कुमारी, बसंती मुर्मू, नंदनी कुमारी, बेबी पुष्पा, प्रमीला टुडू, शकुंतला शर्मा, जोसफीना टुडू, मनीषा मरांडी, फातिमा खातून, सरोदी हेंब्रम, सुषमा ट...