24 क्वार्टर शराब समेत एक गिरफ्तार
उरई, मई 13 -- जालौन।संवाददाता देवनगर चौराहे के पास शराब की बिक्री करने के लिए ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक के पास से 24 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि देवनगर चौराहे पर एक युवक बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसआई शिवम सेंगर मौके पर पहुंच गए और अकोढ़ी दुबे निवासी युवक जितेंद्र पाल उर्फ जीतू को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने देशी शराब के 24 क्वार्टर बरामद किए हैं। पुलिस ने अवैध रूप शराब की बिक्री करने के मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.