आगरा, अप्रैल 9 -- सोरों कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से 24 क्वार्टर देशी शराब समेत एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। सोरों इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान गोयती रास्ते से लक्ष्मण पुत्र सोनपाल सिंह निवासी कैंडी थाना सोरों को 24 क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...