कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- जिले में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए खोले गए 37 क्रय केंद्रों में से 24 में अब तक 1383.45 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की जा चुकी है। हालाकि 13 क्रय केंद्रों पर अभी तक खरीद की बोहनी तक नहीं हुई बावजूद इसके खरीद का लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। जहां-जहां खरीद शुरू नहीं हुई उन क्रय केंद्र प्रभारियों को जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किसानों से संपर्क कर जल्द खरीद शुरू कराने का निर्देश दिया है। शासन द्वारा जिले के किसानों से समर्थित मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर से गेहूं खरीद करवाने के लिए 37 क्रय केंद्र खुलवाए गए हैं। यह भी पढ़ें- गोरखपुर मंडल के 451 केंद्रों पर 5394 टन गेहूं खरीद इन क्रय केंद्रों में से 24 पर सोमवार की दोपहर तक जिले के 245 किसानों से 1385.45 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिले के 13 ...