24 को होगा हॉकी का जिलास्तरीय चयन ट्रायल
कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता 30 अगस्त से चार सितंबर के बीच अयोध्या में होगी। वहीं, महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आठ से 13 सितंबर के बीच अलीगढ़ में होगी। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर टीम का चयन जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया जाएगा। इसमें सीनियर बालक हॉकी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 24 अगस्त को ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। वहीं, मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। सीनियर महिला हॉकी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल चार सितंबर को और मंडल स्तरीय ट्रायल पांच सितंबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। यह भी पढ़ें- हॉकी के लिए दस खिलाड़ियों का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.