मेरठ, अप्रैल 13 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ में हुई। इसमें पश्चिमांचल के पदाधिकारियों एवं सदस्य भी शामिल हुए। बिजली कर्मचारी एवं अभियंता पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि व्यापक जनजागरण अभियान के तहत 24 को मेरठ डिस्कॉम, छह मई को आगरा, 14 मई को लखनऊ और 21 मई को वाराणसी डिस्कॉम पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संघर्ष समिति मेरठ संयोजक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि संघर्ष समिति ने 15 अप्रैल से 21 मई तक प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान के अंतर्गत केंद्रीय पदाधिकारी पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और प्रत्येक जनपद में बिजली उपभोक्ताओं एवं किसानों के साथ संयुक्त सभाएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की नीतियों की कड़े शब्दों में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.