जमशेदपुर, मई 13 -- वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस) झारखंड चैप्टर-2026 की ओर से 24 मई को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। बैठक में अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत घोष को संरक्षक बनाया गया। नई कमिटी में अंजना कुमारी सिंह और विश्वजय चौधरी को उपाध्यक्ष, इंद्रजीत चक्रवर्ती को महासचिव, एमके शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा जगदीश सिंह को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नए पदाधिकारियों को डब्ल्यूएफएफ योगासना इंटरनेशनल के अध्यक्ष शिवम भादुरिया और ऑर्गनाइजिंग डायरेक्टर रितु रावत ने शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- जिलास्तरीय दो दिवसीय योगास...