आरा, दिसम्बर 15 -- आरा, हिप्र.। शहर के रमना मैदान में रविवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने की और संचालन उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 24 दिसम्बर 2005 को अहिंसात्मक तरिके से आंदोलन कर रहे शिक्षा मित्रों पर तत्कालीन सरकार की ओर से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया थाl इसमें हजारों लोग बुरी तरह घायल हुए थे और सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया जो अभी भी चल रहा है। संघ ने इसे नौकरीपर्यन्त संघर्ष दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संघर्ष की 20वीं वर्षगांठ 24 दिसंबर को आरा के पुष्प वाटिका में मनाई जाएगी। बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह, नन्द किशोर सिंह, रितेश कुमार, राजेश कुमार, च...