कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। प्रदेश में शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले के नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट प्रदान किए जाने की मांग को लेकर देशभर में चलाए जा रहे आंदोलन के तहत पडरौना शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर निकाले जाने वाले इस मशाल जुलूस का समय शाम 5.30 बजे निर्धारित किया गया है। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...