भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के नौवें दीक्षांत समारोह के आयोजन की तिथि लोकभवन से प्राप्त हो गई है। अब विवि का नौवां दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को तय है। यह समारोह चार अप्रैल को आयोजित होना था। आयोजन में बिहार के राज्यपाल सह कुलधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन हिस्सा लेंगे। वे ही विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करेंगे। इसके लिए विवि को लोकभवन की सहमति मिल गई है। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह कुछ दिन पूर्व उन्हें आमंत्रित करने के लिए लोकभवन पहुंचे थे। इसी दिन विवि परिसर में खेलो इंडिया के तहत बनाए गए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्वीमिंग पूल का उद्घाटन प्रस्तावित है। दरअसल, पूर्व से चार अप्रैल की तिथि बिहार के पूर्व राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान की सहमति से लोकभवन ने ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.