संभल, मार्च 2 -- फाल्गुन मास की मस्ती और भक्ति का अद्भुत संगम रविवार को संभल में देखने को मिला। 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति के तत्वावधान में मासिक परिक्रमा का आयोजन वृंदावन की तर्ज पर धूमधाम से किया गया। पूरा क्षेत्र रंग-गुलाल, पुष्प वर्षा और भजन-कीर्तन से सराबोर नजर आया। सुबह छह बजे से ही श्रद्धालु श्री वंशीगोपाल तीर्थ पर एकत्रित होने लगे। परिक्रमार्थियों ने कुंड और पौराणिक कदम वृक्ष की परिक्रमा कर आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद ब्रह्माजी द्वारा स्थापित भोलेनाथ मंदिर में आरती और जलाभिषेक किया गया। भगवान शंकर, भगवान कल्कि एवं भगवान हरिहर को पुष्प और गुलाल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से होली खेली। तीर्थ परिसर में महिलाओं ने पारंपरिक लठमार होली का शुभारंभ किया। पुरुषों ने ढाल से प्रतीकात्मक बचाव करते हुए नृत्य किया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.