संभल, नवम्बर 15 -- संभल की ऐतिहासिक दो दिवसीय 24 कोसीय परिक्रमा का शनिवार को समापन हो गया। इस बार आस्था, दिव्यता और भव्यता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। परिक्रमा में संभल के अलावा बदायूं, अमरोहा समेत आसपास के जिलों से करीब साढ़े तीन लाख श्रद्धालु शामिल हुए। 68 तीर्थों और 19 कूपों (कुल 87 देवतीर्थों) की परिक्रमा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। प्रमुख मंदिरों पर ड्रोन और बुलडोजर के जरिए पुष्प वर्षा की गई। काशी की तर्ज पर हुई गंगा आरती और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम इस महाआयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। ​ यह भी पढ़ें- Sambhal News: जयकारों से गूंज उठी कल्कि नगरी, आस्था के कदमों से नापी जा रही परिक्रमापरिक्रमा मार्ग का बदलता स्वरूप जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे भक्त कभी 24 कोसीय परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को संकरी पगडंडियों...