24 कोसीय परिक्रमा मार्ग को मिली मंजिल, 1.27 अरब से बदलेगी 31 गांवों की तस्वीर
संभल, मई 18 -- 24 कोसीय संभल तीर्थ परिक्रमा मार्ग के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। परिक्रमा मार्ग के लिए 31 गांवों के किसानों से भूमि खरीदी जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। विभाग ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के किसानों के नाम, गाटा संख्या और अधिग्रहित होने वाली भूमि का पूरा विवरण दर्ज कर लिया है। करीब 1.27 अरब रुपये की लागत से लगभग 5000 किसानों की 987 गाटाओं से भूमि खरीदी जाएगी। माना जा रहा है कि परिक्रमा मार्ग बनने से संभल तीर्थ की धार्मिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी, साथ ही क्षेत्र में विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यह भी पढ़ें- 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग को मिली मंजिल, 1.27 अरब से बदलेगी 31 गांवों की तस्वीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.