24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज
संभल, जुलाई 4 -- भगवान श्रीकल्कि नगरी की 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और तहसील प्रशासन ने शुक्रवार देर रात तक अभियान चलाकर 22 ग्रामीणों से छह बीघा से अधिक भूमि का बैनामा कराया। उपनिबंधक कार्यालय में यह प्रक्रिया रात करीब एक बजे तक चली। भूमि अधिग्रहण का कार्य संभल तहसील के थाना नखासा क्षेत्र के गांव पल्था, थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव फिरोजपुर और थाना हयातनगर के गांव अलीपुर बुजुर्ग में किया गया। पल्था निवासी याकूब हुसैन ने 104 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा कराया, जिसके बदले उन्हें 1.74 लाख रुपये का मुआवजा मिला। वहीं रफीस ने 160 वर्ग मीटर भूमि के लिए 2.68 लाख रुपये प्राप्त किए। सभी बैनामे संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित उपनिबंधक कार्यालय में संपन्न कराए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.