संभल, अप्रैल 25 -- बहुप्रतीक्षित 24 कोसीय वंश गोपाल तीर्थ परिक्रमा मार्ग के पक्के निर्माण को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को को पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दूसरे दिन परिक्रमा मार्ग का स्थलीय सर्वे कर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संकेत दिए। सर्वे के दौरान मार्ग के नव निर्माण, चौड़ीकरण, भूमि अधिग्रहण और अन्य तकनीकी पहलुओं पर मंथन हुआ। प्रशासन का दावा है कि शासन से प्रथम किस्त के रूप में 11 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण के लिए शासन ने 100 करोड़ का बजट जारी किया है। जिससे परियोजना के तकनीकी कार्यों को गति मिलेगी। सर्वे में जिला योजना समिति के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने गांव रसूलपुर, फिरोजपुर समेत कई बिंदुओं का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश ने बताया कि 24 कोसीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.