संभल, सितम्बर 10 -- संभल। तीर्थनगरी के रूप में संभल को विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और कदम बढ़ाया है। 24 कोसीय तीर्थ परिक्रमा मार्ग का सांकेतिक नक्शा जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। प्रस्तावित मार्ग के विकसित होने से संभल की धार्मिक पहचान को नई मजबूती मिलने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से परिक्रमा मार्ग को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। 24 कोसीय परिक्रमा संभल की धार्मिक परंपरा से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है। मार्ग के विकसित होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा करना अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्ता...