नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Gold Silver Rate 3 Feb.: सोने-चांदी के भाव में पिछले 24 घंटे में बहुत बड़ा बदलाव आया है। सर्राफा बाजारों में पिछले 24 घंटे में 24 कैरेट सोना 8438 रुपये महंगा हुआ जबकि, चांदी 18876 रुपये उछल गई। सोमवार को दोपहर सवा 12 बजे जारी रेट से आज सवा 12 जारी रेट में बड़ा अंतर दिख रहा है। सोमवार को 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी 142270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था और आज 150708 रुपये पर खुला। इसी तरह चांदी 236496 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और आज इसकी ओपनिंग 255372 रुपये पर हुई है।कल के बंद से आज कितना बदला रेट सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट सोना आज मंगलवार को 1962 रुपये महंगा होकर बिना जीएसटी 150708 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 4128 रुपये का गोता लगाकर बिना जीएसटी 255372 रुपये पर खुली। जीएसटी समेत...