24 कुंतल भांग को गड्ढे में दबवाकर निस्तारण कराया
मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- मीरापुर। बुधवार को मीरापुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमे में बरामद 80 कट्टे भांग करीब (24 कुंतल) को गड्ढे में दबवाकर नष्ट कराया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मीरापुर थाने में आबकारी अधिनियम धारा 60(1)के तहत माल के रूप में 80 कट्टे (24कुंतल)भांग सुरक्षित रखी गई थी। न्यायालय से प्राप्त अनुमति के बाद बुधवार को उक्त भांग को गड्ढे में दबवाकर नियमानुसार निस्तारित कराया गया है। इस दौरान सीओ जानसठ ऋषिका सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम सुनील मिश्रा, उपनिरीक्षक मदनपाल सिंह, उपनिरीक्षक शिवनंदन शर्मा व हेड मोहर्रिर वसीम अहमद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.