किशनगंज, नवम्बर 22 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के न्यू मार्केट तुलसिया में आगामी 10 से 13 दिसंबर तक प्रस्तावित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना गायत्री परिवार उपज़ोन पूर्णिया से आए प्रदीप पांडे एवं मायकांत झा की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई। यज्ञ आयोजन को लेकर गठित समिति के अध्यक्ष विवेकानंद ठाकुर, मुख्य आयोजक त्रिलोक नाथ झा एवं संयोजक नवीन ने बताया कि आगामी महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। वहीं भूमि पूजन कार्यक्रम में गायत्री जिला परिवार के मुख्य ट्रस्टी सुदामा राय, जिला समन्वयक सौरभ कुमार, सह संयोजक कुस्पत राय, ट्रस्टी चेत नारायण सिंह, तथा सिल्लीगुड़ी उपज़ोन के ज्योति कलश रथ संयोजक मदन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। आयोज...