खगडि़या, अप्रैल 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता आगामी 23 अप्रैल को प्रस्तावित 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को स्थानीय गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम शांति कुंज हरिद्वार एवं गायत्री शक्ति पीठ खगड़िया के तत्वावधान में संपन्न हुई। इसमें पंडितों ने वैदिक विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। इसके साथ ही यज्ञ के सफलता के लिए सभी पूर्व तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयोजकों के द्वारा यज्ञ स्थल पर पंडाल, तोरणद्वार आदि का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं इसका व्यापक प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम के मौके पर गायत्री परिवार के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- खगड़िया : 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ के लिए किया भूमि पूजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.