भभुआ, दिसम्बर 21 -- पेज चार की खबर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर हुआ भूमि पूजन 26 से 29 दिसंबर तक होगा गायत्री महायज्ञ आयोजन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के चकबंदी रोड गायत्री मंदिर के समीप आयोजित होने वाले पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं विराट 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम चंदौली जिला के संयोजक सतनारायण सिंह एवं कैमूर जिला के संयोजक रंग बहादुर पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर महायज्ञ की शुभ शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजकों ने जानकारी दी कि शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में यह भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं विराट 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक किया...