गाजीपुर, सितम्बर 4 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से होंडा सिटी कार और 2070 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सुहवल उपनिरीक्षक कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 19 पैकेटों में रखा 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Ara News: 20 किलो गांजा के साथ बाइक सवार यूपी निवासी तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार पुलिस ने कार सवार जयप्रकाश और विशाल कुमार, निवासी पलीगढ़, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार...