अररिया, दिसम्बर 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडल के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट यानि सीसीयू का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। लगभग 23.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह यूनिट बीएमआईसीएल (बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड) के द्वारा निर्मित की जा रही है। इसके लिए 23.75 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि कुल इकरारनामा राशि 15.49 करोड़ तय की गई है। यह यूनिट 70 मीटर x 35 मीटर के विशाल भूखंड पर बनाई जा रही है और इसके 50 बेड होने की योजना है, जिससे गंभीर मरीजों को उच्चस्तरीय सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि क...