कुशीनगर, मार्च 24 -- कुशीनगर। फाजिलनगर विधायक के प्रयास से फाजिलनगर- बघौचघाट को जोड़ने वाले मार्ग पर नारायनपुर कोठी के पास स्थित खनुवा नाले के जर्जर और संकरे पुल के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह नया पुल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।फाजिलनगर से बघौचघाट होते हुए देवरिया को जोड़ने वाली इस सड़क पर यह पुल कई दशक पहले बनाया गया था, जो अब जर्जर हो चुका है। इसकी चौड़ाई बेहद कम होने के कारण यहां एक समय में एक ही दिशा से वाहन गुजर पाते थे। जैसे ही आमने-सामने बड़े वाहन आ जाते थे, पुल पर लंबा जाम लग जाता था। कई बार लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता था, जिससे यात्रियों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़...