सीतापुर, अप्रैल 17 -- सीतापुर। जनपद न्यायाधीश आशीष जैन ने बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्र के अनुपालन में 24 अप्रैल शुक्रवार और 25 चतुर्थ शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। जिस कारण जनपद न्यायालय, सीतापुर की समस्त न्यायालय एवं कार्यालय, जनपद की वाह्य न्यायालय सिविल जज (जू. डि.), महमूदाबाद, न्यायालय सिविल जज (जू. डि.), बिसवां, ग्राम न्यायालय सिधौली एवं ग्राम न्यायालय लहरपुर में 24 शुक्रवार और 25 अप्रैल चतुर्थ शनिवार) को अवकाश रहेगा। यह भी पढ़ें- सोमवार से बदल जाएगा न्यायालय संचालन का समय यह भी पढ़ें- ऑनलाइन फाइल होंगे नियमित व अग्रिम जमानत आवेदन पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...