चतरा, जनवरी 8 -- चतरा संवाददाता जिले में इन दिनों पुलिस और वन विभाग के द्वारा पोस्ते की खेती विनष्टीकरण को लेकर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को लावालॉन्ग थाना क्षेत्र के चानी गांव में करीब 20 एकड़ और कुंदा थाना क्षेत्र के बंटा गांव में करीब 4 एकड़ में लगे पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया। यानि करीब 24 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध पोस्ते की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया। एसपी ने कहा कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुलिस का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...