मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर टीम के सदस्यों ने मंगलवार को अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाया। इस दौरान 24 आवारा कुत्तों को पकड़कर मैनाठेर स्थित एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। नसबंदी के बाद तीन से चार दिनों तक डाक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद कुत्तों को वहीं छोड़ा जाएगा जहां से उनको पकड़ा गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिस इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर समस्या है वह निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...