कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- डीएसओ मंगेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले के सभी राशनकार्ड धारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 24 अप्रैल से आठ मई तक राशन का वितरण किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 02 किलोग्राम गेहूं, 03 किलोग्राम चावल का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी बताया कि वितरण दिवसों में उचित दर की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। वितरण के दौरान कोटेदार प्रतिदिन एक निश्चित संख्या में टोकन कार्डधारकों में वितरित करेगा। ई-पॉश मशीनों से ही वितरण का कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मई माह का खाद्यान्न 24 अप्रैल से होगा वितरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...