अलीगढ़, अप्रैल 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत जिले में 24 अप्रैल से 08 मई तक निःशुल्क राशन वितरण कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी उचित दर दुकानों पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात्रि नौ बजे तक वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं एवं 14 किलोग्राम चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किलोग्राम गेहूं एवं 02 किलोग्राम चावल, कुल 05 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत पोर्टेबिलिटी सुविधा लागू रहेगी, जिससे कार्डधारक क...