नई दिल्ली, मार्च 30 -- प्रीमियम कैटिगरी की ईवी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो 24 अप्रैल तक रुक जाइए। मर्सिडीज-बेंज ने कन्फर्म कर दिया है कि वह 24 अप्रैल को भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार- Mercedes-Benz CLA EV को लॉन्च करने वाली है। कंपनी की इस कार का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार था। CLA EV की सबसे बड़ी खूबी इसकी रेंज है। यह कार दो ट्रिम्स में आएगी और इसकी क्लेम्ड रेज 792 किलोमीटर तक की है। आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी की इस नई ईवी के बारे में। मर्सिडीज-बेंज ने कन्फर्म किया है कि भारत में लॉन्च होने वाली CLA EV दो वेरिएंट - 200 स्टैंडर्ड रेंज और 250+ लॉन्ग रेंज में ऑफर की जाएगी। WLTP रेटिंग के अनुसार, स्टैंडर्ड वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 542 किमी है। जबकि, लॉन्ग रेंज वेरिएंट फुल चार्ज पर 792 किमी तक चलेगा।20 मिनट की चार्जिंग में 400 किमी तक...