24 अगस्त से नगर पालिका में निशुल्क बनेगी फैमिली आईडी
शामली, अगस्त 21 -- उत्तर प्रदेश सरकार की एक परिवार-एक पहचान योजना के तहत नगर पालिका ने फैमिली आईडी बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। योजना के तहत नगर पालिका को 3000 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें अब तक 1364 फैमिली आईडी तैयार की जा चुकी हैं। पालिका की ओर से 24 अगस्त से परिवारों की फैमिली आईडी निशुल्क बनाई जाएगी। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि फैमिली आईडी प्रदेश में निवास करने वाले परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, पेंशन और रोजगार जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 12 अंकों की फैमिली आईडी के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं को परिवारों से लिंक किया जाएगा, जिससे पात्र लाभार्थियों की पहचान कर योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.