बेगुसराय, अगस्त 22 -- सिंघौल। निज संवाददाता वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत शारदीय खरीफ मौसम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बेगूसराय द्वारा दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 24 व 25 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के किसान पाठशाला संचालकों को आमंत्रित किया गया है। परियोजना निदेशक (आत्मा)-सह-जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : किसान पाठशाला के दूसरे सत्र में भिंडी और करेला की वैज्ञानिक खेती की दी जानकारीकार्यक्रम का पहला सत्र 24 अगस्त को कार्यक्रम का पहला सत्र संयुक्त कृषि भवन बेगूसराय के सभागार में आयोजित होगा। यहां खरीफ आधारित फसलों के उत्पादन और तकनीकी पह...