गाजीपुर, जुलाई 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर नौ जनपद, जिमें आजमगढ़, बलरामपुर, महोबा, संतकबीर नगर, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा में अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत के पद के चयन होगा। इस पद के लिए संबंधित नियम और शर्त कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रकाशित किया गया है। इस आवेदन को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, 4/7, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ के पते पर 24 अगस्त तक भेज सकते है। इसमें एक-एक प्रति मय आवेदन प्रारूप नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय गाजीपुर, नजारत अनुभाग जिलाधिकारी गाजीपुर, सिविल बार एसोसियशन गाजीपुर एवं कलेक्ट्रेट बार एसोसियशन गाजीपुर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गयी है। वहीं जनपद न्यायालय गाजीपुर की वेबसाईट पर भी अपलोड हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...