नई दिल्ली, अगस्त 23 -- देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। कहीं भारी बारिश सड़कों पर मुश्किलें बढ़ा रही है तो कहीं तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 24 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे? मूसलाधार बारिश की आशंका के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है। हालांकि, स्कूलों में छुट्टी को लेकर अंतिम फैसला स्थानीय प्रशासन और संबंधित जिला अधिकारियों के आदेश पर ही निर्भर करेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा मौसम बुलेटिन में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में देखने को मिल सकता ...