भागलपुर, अक्टूबर 1 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। अतिपिछड़ा समाज के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक अधिकारों को लेकर बुधवार को बहुजन चेतना केंद्र, बिहपुर में बैठक हुई। डॉ. गौतम कुमार प्रीतम ने बताया कि बैठक में अतिपिछड़ा समाज की समस्याओं और अधिकारों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को पटना के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल हॉल में अतिपिछड़ा दावेदारी सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में समाज के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...